हमने PixiWalls की शुरुआत एक बहुत साधारण वजह से की। हमें खुद अच्छे वॉलपेपर ढूंढना पसंद था, लेकिन कई बार मनपसंद वॉलपेपर ढूंढना आसान नहीं होता था। इंटरनेट पर बहुत सारी वेबसाइटें हैं, फिर भी कहीं image की quality अच्छी नहीं मिलती, कहीं डाउनलोड करने में परेशानी होती है और कभी-कभी सही वॉलपेपर ढूंढने में काफी समय लग जाता है।
बस, यहीं से PixiWalls का विचार आया।
हमने सोचा कि क्यों न एक ऐसी जगह बनाई जाए जहाँ अच्छे वॉलपेपर आसानी से मिल सकें। इसी सोच के साथ PixiWalls को शुरू किया गया। हमने इसे जितना हो सके उतना simple रखने की कोशिश की है, ताकि बिना ज्यादा परेशानी के अपनी पसंद का वॉलपेपर ढूंढा जा सके।
यहाँ HD, 4K और 8K wallpapers अलग-अलग categories में उपलब्ध हैं। चाहे आपको प्रकृति पसंद हो, कारें, देवी-देवता या सिर्फ कोई खूबसूरत तस्वीर, कोशिश यही है कि आपको अपनी पसंद का कुछ मिल जाए।
हम PixiWalls पर लगातार नए wallpapers जोड़ते रहते हैं और इसे पहले से बेहतर बनाने की कोशिश करते रहते हैं। अभी बहुत कुछ करना बाकी है, लेकिन शुरुआत हो चुकी है।
और हाँ, PixiWalls का इस्तेमाल पूरी तरह मुफ्त है। 😊🖼️
PixiWalls का विचार नया नहीं है। 2009 में ही अच्छे वॉलपेपर ढूंढने और उनके लिए अपनी एक वेबसाइट बनाने का विचार आया था। उस समय यह सिर्फ एक सोच थी, लेकिन समय के साथ काम और ज़िंदगी की व्यस्तताओं में यह विचार पीछे छूट गया।
2026 में फिर से उसी पुराने विचार पर काम शुरू करने का मौका मिला। इस बार चीजें काफी बदल चुकी थीं और नई तकनीक के साथ इसे दोबारा शुरू करना थोड़ा आसान लगा। इसी तरह PixiWalls पर काम शुरू हुआ।
आज भी PixiWalls पर काम एक फुल-टाइम जॉब के साथ, खाली समय में किया जा रहा है। वेबसाइट को बेहतर बनाने, नई चीजें जोड़ने और धीरे-धीरे इसे आगे बढ़ाने का काम जारी है।
लक्ष्य बस इतना है कि PixiWalls एक ऐसी जगह बने जहाँ अच्छे वॉलपेपर आसानी से मिल सकें। अभी बहुत कुछ करना बाकी है, लेकिन इस पर लगातार काम चल रहा है।
हम दूसरों की मेहनत और कॉपीराइट का सम्मान करते हैं। अगर आपकी कोई image PixiWalls पर आपकी अनुमति के बिना है, तो हमें बताइए। संबंधित link और जरूरी जानकारी भेजें, हम मामले की जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई करेंगे।
हम कोशिश करते हैं कि ऐसी शिकायतों को जल्द से जल्द देखा जाए।
PixiWalls पर आने के लिए धन्यवाद 🖼️